19.7 C
Varanasi
spot_img

विद्युत विभाग द्वारा बैंड बाजे के साथ आधा दर्जन गांवों में मुनादी,SDO अमर सिंह पटेल ने दी जानकारी

spot_img

Published:

चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत बिलारीडीह में विद्युत विभाग द्वारा बैंड बाजे के साथ मुनादी करवाते हुए एक मुश्त समाधान योजना का लाभ देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीओ अमर सिंह पटेल ने आधा दर्जन गांव के नागरिकों को प्रेरित किया। कहा कि उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय 30 सितंबर 2024 तक के विद्युत बिलों के मूल बकाया का 30% राशि जमा करना अनिवार्य होगा।

आपको बता दें कि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है जिसके चलते सोमवार को एसडीओ अमर सिंह पटेल की मौजूदगी में जे ई मोहम्मद शाहिद द्वारा अपने टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंड बाजा और लाउडस्पीकर से मुनादी कर एक मुश्त समाधान योजना के सभी चरणों और छूट पाने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आम नागरिकों को प्रेरित किया वहीं विद्युत कर्मचारियों द्वारा बाइक द्वारा बिलारीडीह,गंगेहरा,जफरपुर,महेवा, चंद्ररखा, कठेरवां,भरछा आदि गांवों में जाकर उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एसडीओ अमर सिंह पटेल ने बताया कि योजना का प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक चलेगा योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय 30 सितंबर 2024 तक के विद्युत बिलों के मूल बकाया का 30% राशि जमा करना अनिवार्य होगा प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एक मुश्त भुगतान करने पर उनके सरचार्ज में सर्वाधिक में छूट मिलेगी वही सीएससी सेंटर को एक मुश्त समाधान योजना में बिजली उपभोक्ताओं का बिल जमा करवाने पर लाभ मिलेगा।

इस दौरान एसडीओ अमर सिंह पटेल,जेई मोहम्मद शाहिद टी.जी. 2 प्रवीण कुमार, आलोक तिवारी व बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!