41.1 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News : हिस्ट्रीशीटर के भाई का ऑडियो क्लिप वायरल. गांव के एक व्यक्ति को गोली मारकर लाश गिरने की कह रहा है बात. गांव में दहशत का माहौल

spot_img

Published:

चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में हुई हिंसक घटना के बाद अब एक नया मोड़ सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर के भाई का एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वायरल ऑडियो में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती का भाई भोला भारती अपने एक साथी मयंक यादव के साथ बातचीत करते हुए गांव के एक व्यक्ति को दो दिनों के भीतर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मामला 21 अप्रैल की रात का है, जब रेवसा गांव में एक कव्वाली कार्यक्रम के बाद विवाद हुआ था। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों द्वारा लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की गई, जिसका विरोध करने पर मामला बढ़ गया। देर रात करीब 1 बजे, पीड़ित फरमान अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने गाड़ी रोक ली। इस दौरान धर्मेंद्र भारती के हाथ में अवैध तमंचा था और उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। फरमान किसी तरह झुककर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से गाड़ी और उसमें बैठे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

वहीं, वायरल ऑडियो सामने आने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। गांव में भय का माहौल है और पीड़ित पक्ष आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग करेगा।

इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। मामले में शामिल आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!