19.7 C
Varanasi
spot_img

देवरिया में सेंध लगाकर आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी

spot_img

Published:

देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रूपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गये। 

आपको बता दें कि पथरदेवा कस्बा में गुलाब जायसवाल की आभूषण और बर्तन की दुकान है। बुधवार की रात आभूषण और बर्तन की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर  लाखों रूपये का गहना और बर्तन चुरा ले गये। आज सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो भीतर का सामान बिखरा था, जिसे देख उसके होश उड़ गए। चोरों द्वारा पीछे की दीवार में सेंध भी काटा हुआ था। जानकारी के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


  बताया जाता है कि दुकान में रखा 100 ग्राम से अधिक सोना, डेढ़ किलो चांदी और 25 हजार रूपए नगद समेत बर्तन को चोरी किया गया है। मौके की तहकीकात के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला कर निरीक्षण कराया है। तरकुलवा थाना प्रभारी मृतुन्जय राय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, जांच किया जा रहा है।
 

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!