13.1 C
Varanasi
spot_img

इलिया की नवागत थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया, चार्ज लेते ही बिहार बॉर्डर की सीमा क्षेत्र का अवलोकन कर स्थिति को जाना, चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों का लिया तलाशी

spot_img

Published:

चंदौली जिला के इलिया थाना की नवागत थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने रविवार की शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह सबसे पहले कस्बे का भ्रमण कर थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थितियों को जाना।

जिसके साथ ही उन्होंने कस्बा में भीड़भाड़ वाले स्थान, सर्राफा की दुकान, अंतर्राज्जीय सीमा पर ग्रस्त कर लोगों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही बॉर्डर सीमा क्षेत्र पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की और संवेदनशील स्थानों का भी पड़ताल किया।

विदित हो कि इसके पूर्व उपनिरीक्षक रहते हुए प्रियंका सिंह महिला थाने का प्रभारी रही और कई ऐसे बिछड़े परिवारों को मिलाने का काम किया। प्रियंका सिंह अपने कार्य करने की शैली के लिए जनपद में स्थान बना चुकी है और वह अपने कार्यों के लिए जानी जाती है। पहली बार बिहार बॉर्डर की सीमा पर स्थित थाना पर किसी महिला अधिकारी के आने से लोगों को यहां न्याय की उम्मीद जगी है। लोगों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए नवागत थानाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही फील्ड में उतरकर लोगों के विश्वास जीतने के काम में लगी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!