18.2 C
Varanasi
spot_img

चंदौली में शराब तस्करों का नया तरीका, SP लिखीं बस से कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने बरामद की ढाई लाख की शराब

spot_img

Published:

चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस ने देर शाम चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे गोधन चौराहे से एक सवारी बस सहित दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके पर पारचून के समान के साथ 7 बोरियों में 2 लाख 65 हजार का अवैध शराब बरामद किया। जबकि बस का ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया,तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।

आपको बता दें कि शराब तस्कर बिहार में दारू की तस्करी करने के लिये नए-नए तरीके खोज रहे हैं. पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर अब सवारी बस वाहन से तस्करी कर रहे हैं। जिस बस को अलीनगर पुलिस ने चौराहे से दबोचा है, उस बस पर वोल्वो एसपी ट्रैवल्स लिखा था। पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गोधना चौराहे से कुछ दूर आगे एक बस को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में बैठे बस का ड्राईवर बस रोककर भागने लगा तथा उसको देखकर बस में बैठे दो अन्य व्यक्ति उतरकर भागने का लगे । पुलिस ने तीनो व्यक्तियो को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक की वजह से बस का ड्राईवर भागने में सफल रहा किन्तु अन्य दो व्यक्तियो को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो व्यक्तियो से भागने का कारण पूछा तो दोनो व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि साहब इस पारचून का सामान रखा है तथा उसके साथ बोरियो में शराब भी रखी है जिसे हम लेकर बिहार जा रहे थे तभी आप लोगो ने हमे पकड़ लिया । इतना सुनते ही पुलिस ने बस को किनारे लगाकर सफेद बोरियो पैकेटो में चेक किया तो पारचून का सामान व 7 सफेद बोरियो में अंग्रेजी शराब पायी गयी। फिर पुलिस ने दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर तस्कर ने बताया कि भगवान सिंह यादव उम्र 33 पुत्र भोला सिंह यादव निवासी ग्राम रतवार थाना भभुआ (कैमूर) बिहार रहने वाला हूं। जबकि दूसरा तस्कर ने अपना नाम पण्डित बिहान कश्यप उम्र 28 वर्ष पुत्र वीर बहादुर शर्मा निवासी ग्राम सेन्दहा बक्सड़ा थाना तरारी जनपद आरा भोजपुर बिहार बताया।

कड़ी पूछताछ में तस्कर ने बताया

पुलिस की पूछताछ में पकड़ गये दोनों तस्कर ने बताया कि साहब इस बस पारचून का सामान रखा है तथा उसके साथ बोरियो में शराब भी रखी है जिसे हम लेकर बिहार जा रहे थे तभी आप लोगो ने हमे पकड़ लिया । शराब को राम नगर व टेंगरा मोड़ के बीच सेल्समैन व ठेकेदारो द्वारा बस में लदवाया जाता था । हम लोग अक्सर पारचून की सामान की आड़ में बस मालिक की सहमति से सेल्समैन व ठेकेदार से मिलकर शराब को भी बस में छिपाकर ले जाते है । यह काम हमलोग काफी समय से करते आ रहे है । इस धन्धे में हम लोगो को अच्छी कमाई हो जाती है तथा बिहार राज्य में ले जाकर महंगे दामो मे बेचकर जो फायदा होता है उस पैसे को हम लोग आपस में बाँट लेते है ।

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक बस से 265.6 लीटर शराब के बरामद हुई है। मौके से फरार व्यक्ति व घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियो की गिरफ्तरी का प्रयास में पुलिस जुट गयी है। आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यववाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम आलूमील चौकी प्रभारी विरेन्द्र यादव,लौंदा चौकी इंचार्ज अनन्त कुमार भार्गव,हे0का0 सुनील यादव,का0 अमित सिंह के साथ का0 प्रवेश कुमार रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!