13.1 C
Varanasi
spot_img

बीएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह की जयंती,डीएन बोले- समाजवादी आंदोलन के महानायक थे नेताजी

spot_img

Published:

चन्दौली जिले में मुलायम सिंह यादव के जीवन दर्शन से तानाशाही मनोवृत्ति व दमन से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। भारतीय राजनीति का संसदीय इतिहास उनके बिना अधूरा है। सही मायने में मुलायम सिंह यादव समाजवादी आंदोलन के महानायक और सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता थे। उक्त बातें भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने नियामताबाद विकासखंड के बिलारीडिह स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

मुलायम सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते डीएन यादव

इस दौरान डीएन यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा कहते थे कि भारत का विकास करना है तो पहले गांवो का विकास होना चाहिए। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। उनका यह विचार देश के विकास के लिए ब्रह्म वाक्य है। आज नेताजी के नहीं होने पर हम समाजवादी कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नेताजी के अधूरे कार्यों को पूरा करने और समाजवाद के मिशन को आगे बढाने का संकल्प लेते है। बीएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वा कर आगामी 2027 के चुनाव में जनबल के माध्यम से प्रदेश से जुल्मी, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जोर जुल्म से संघर्ष करना ही महान समाजवादी नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर आशा देवी प्रधान, मोहम्मद सैफ प्रधान, वीरेंद्र यादव (बंटी), चंद्रशेखर बिन्द, महेंद्र पाल, कमला बियार, राजू सोनकर, जमुना भारती, जलालुद्दीन, रजिया बेगम, श्यामप्यारी राजभर, सूबेदार यादव, मंजू तिवारी, प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!