19.7 C
Varanasi
spot_img

संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने पर ग्रामीण परेशान, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को सुनाई समस्या

spot_img

Published:

चन्दौली जिले के एनएचएआई और डीएफसीसी द्वारा नियामताबाद विकासखंड के सिंघीताली गांव का संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने की शिकायत पर पूर्व सांसद रामकिशुन गुरुवार को सिंघीताली पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया। वही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

ग्रामीणों की समस्या सुनते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव

समस्या का समाधान नहीं निकाल पाए डीएम

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि रेलवे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को आपसी सामंजस्य से अवरोध हो रहे रास्ते की समस्या का निस्तारण करना चाहिए। कहा कि रास्ता बंद हो जाने के कारण लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ेगी। सिंघीताली का संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से सिर्फ इस गांव के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांव के ग्रामीण इससे प्रभावित होंगे। आलम यह है कि नौनिहाल अपने विद्यालय नहीं जा पाएंगे। वही अन्य लोगों को भी काफी दिक्कत होगी।

समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

इतना ही नहीं उक्त रास्ते से प्रतिदिन सैकडों मजदूर औद्योगिक क्षेत्र में जाते हैं। उन्हें भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कहा कि एक माह पूर्व डीएम से किसानों की वार्ता हुई थी। इसपर उन्होंने समस्या समाधान का आस्वासन दिया था। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

इस मौके पर पूर्व प्रधान शिवमूरत,भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ,कल्लू राम, रामा प्रसाद, दूधनाथ यादव, प्यारेलाल, रमई पटेल, गुलाब पटेल, लल्लन कनौजिया, रिंकू गोंड, बिंदु यादव आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!