33.3 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: बिजली करंट की चपेट में आया युवा दुकानदार, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुचमन निवासी 30 वर्षीय रिशु सिंह गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर बिजली का तार खुला हुआ था। जैसे ही उसने दुकान में प्रवेश कर बिजली का स्विच या तार छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में बिजली व्यवस्था काफी दिनों से खराब थी। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!