39 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: नेशनल हाइवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंडलिया गांव निवासी भोला मौर्य के रूप में हुई है। वह औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए रोज की तरह साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि भोला मौर्य को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेलर चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अलीनगर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोला मौर्य परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अलीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!