29.6 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, 15 वाहन सीज, 20 का चालान-कार्रवाई के बाद लोकेटरो की उड़ी नीद

spot_img

Published:

चंदौली जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ उप परिवहन आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। अंतर संभागीय मिर्जापुर और वाराणसी जोन की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 15 से अधिक ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया, जबकि करीब 20 वाहनों का चालान किया गया।



यह अभियान सैयदराजा से लेकर औद्योगिक नगर क्षेत्र तक चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रकों को सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी चौकी पर सीज कर खड़ा कराया गया, वहीं कुछ अन्य वाहनों को औद्योगिक नगर चौकी पर खड़ा कराया गया।

उप परिवहन आयुक्त भीम सेन सिंह ने बताया कि मार्च माह वित्तीय वर्ष का अंतिम चरण होता है, ऐसे में लक्ष्य पूर्ति और व्यवस्था सुधार को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसी क्रम में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 15 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया और 20 का चालान किया गया।

वहीं वाराणसी के आरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि लगातार ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोकेटर वाहनों को पास कराने में लगे हुए हैं। इसी के मद्देनजर अंतर संभागीय टीम गठित कर 13 से 14 टीमों को हाईवे पर तैनात किया गया और व्यापक जांच की गई।

आरटीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब तक इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक नहीं लग जाती, तब तक अभियान लगातार चलता रहेगा।

चेकिंग अभियान के दौरान भदोही के एआरटीओ राम सिंह. गाजीपुर के धनवीर. चंदौली के डॉ सर्वेश गौतम. मिर्जापुर के एसपी सिंह. जौनपुर से सत्येंद्र सिंह. मिर्जापुर से विजय कुमार. वाराणसी के सुधांशु सहित कई सिपाही उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!