29.6 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव–पीडीडीयू नगर मार्ग पर डाँडी गांव के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू की। बाद में मृतक की पहचान करवत हरिजन बस्ती निवासी शिवकुमार (पुत्र रामा) के रूप में हुई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि शिवकुमार मूल रूप से मिर्जापुर जिले के कोल्हुआ नारायणपुर के रहने वाले थे। उनकी मां की मृत्यु के बाद बचपन से ही उनका पालन-पोषण करवत गांव में नाना-नानी ने किया था और तभी से वह वहीं रह रहे थे। शिवकुमार पिकअप और डीसीएम वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिजनों के अनुसार वह रोजाना माल ढोने के बाद वाहन को घर के पास खड़ा करते थे, लेकिन इन दिनों गांव में सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण वह वाहन को डाँडी गांव के पास खड़ा कर रहे थे। रविवार की सुबह भी वह रोज की तरह करीब चार बजे अपने पिकअप वाहन से माल पहुंचाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान डाँडी गांव के समीप सिक्सलेन सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी मालती, एक पुत्र सूरज उर्फ बिल्लू और दो बेटियां काजल व ममता को छोड़ गए हैं। इनमें से काजल की शादी हो चुकी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!