31.4 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: पीतांबरी रिजॉर्ट्स में डीजे संचालक ने साथियों संग बारातियों को पीटा, डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के  अलीनगर थाना क्षेत्र के आलुमिल नईबस्ती स्थित पिताम्बरी रिसॉर्ट में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना बीते 26 फरवरी 2026 की देर रात करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 न्यू महाल निवासी शुभम श्रीवास्तव, अनील कुमार गुप्ता और चन्दन कुमार ने आरोप लगाया है कि वे 25 फरवरी को एक शादी समारोह में लड़का पक्ष की ओर से शामिल होने आए थे। इसी दौरान डीजे ऑपरेटर से गाना बजाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत करा दिया था।
पीड़ितों के अनुसार कुछ समय बाद जब वे लॉन के गेट के पास टहल रहे थे, तभी डीजे ऑपरेटर ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि अमरदीप चौहान उर्फ छोटू, संजय चौहान, पिंकू चौहान, आशू चौहान, तिलक चौहान, विशाल, सूरज, बन्टी सहित अन्य लोग हाथों में डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से हमला कर दिया।
हमले में शुभम श्रीवास्तव के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो युवकों को भी चोटें लगी हैं। पीड़ितों का कहना है कि मारपीट के दौरान शुभम की सोने की चेन भी कहीं गिर गई। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायलों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शादी समारोह में हुई इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!