PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के करवादिया गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शबाना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका अपने पति आमीर अली से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच उसके पति ने कथित तौर पर उसके नाम और फोटो का उपयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया। आरोप है कि उस अकाउंट से करीब दो दर्जन वीडियो अपलोड किए गए, जिनमें से एक वीडियो अत्यंत आपत्तिजनक है और उसे सार्वजनिक कर दिया गया।

महिला का कहना है कि इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से बेहद आहत व परेशान है। उसके अनुसार आरोपी ने उसे बदनाम करने और चल रहे मुकदमे में दबाव बनाने की नीयत से यह कृत्य किया है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कराई जा रही है। आवश्यक डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कराई जा रही है। आवश्यक डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।






