PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया(चकई) गांव के सुनील राम की पुत्री अनुराधा देवी ने अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकालने आदि का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से जानमाल की रक्षा के लिए गुहार लगाई। साथ ही अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर पुलिस चौकी पर भी मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों के खिलफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 7 दिसम्बर 2023 को चहनियां ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री साहूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। शादी के चार दिन बाद प्रार्थिनी अपने घर से विदा होकर दयालपुर सदलपुरा थाना अलीनगर जिला चंदौली ससुराल गयी। पीड़िता को शासन की ओर से सामुहिक योजना में मिले उपहार के अलावा पीड़िता के पिता ने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप स्प्लेंडर प्लस बाइक और बीस हजार नकद,1 घड़ी व 1 जोड़ी पायल व एक सोने की अगूठी, सोने की चेन, बर्तन आदि देकर विदा किया किया। लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुरालियों के रवैये में परिवर्तन आना शुरू हो गया।

वे दहेज में एक लाख रूपया तथा एक बुलेट गाड़ी की मांग करने लगे। पीड़िता का पति रवि कुमार, ससुर जोखू राम, सास कुर्ता देवी, ननद कविता कुमारी और देवर मुकेश पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि वे पीड़िता की आँख में मिर्च डालकर तथा मुंह में कपड़ा डालकर हाथ पैर बाँधकर मारते-पीटते रहे। पीड़िता के पिता द्वारा पंचायत व खुद जाकर काफी समझाया बुझाया। बीते 10 फरवरी को आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने के लिए मारपीट रहे थे। वे पीड़िता की नानी कों फोन लगाकर फोन चालू कर मार रहें थे। विपक्षीगण की यातना सुन प्रार्थिनी के पिता सुनील दयालपुर पहुंचें तो विपक्षीगण एक राय होकर पीड़िता के पिता को भी मारने लगे। इससे पीड़िता और उसके पिता को काफी चोटे आयी है। ससुरालियों ने पीड़िता का सारा स्त्रीधन रख लिया और उसको घर से भगा दिया गया। विपक्षी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। थाना कचहरी जाने पर प्रार्थिनी को तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थिनी ने तत्काल ताराजीवनपुर पुलिस चौकी को लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।






