32.8 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: कप्तान साहब एक नज़र इधर. चोरों ने व्यक्ति को धक्का दिया, पैर फ्रैक्चर. दूसरे घर से नगदी और मोबाइल चोरी

spot_img

Published:

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में चोर और उचक्के का गैंग सक्रिय हो गया है, वही मुगलसराय कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता यह है कि क्षेत्र के गांव में हुई चोरियों का खुलासा करना तो दूर किसी घटना का सुराग तक नहीं लगा सक रही है। जिससे अज्ञात चोरों का मन बढ़ा हुआ है। लेकिन इन चोरियां के खुलासा करने के लिए कप्तान साहब को ध्यान देना चाहिए, जिससे चोरी रूक सके।



आपको बता दें कि औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के पटनवा गांव स्थित संकट मोचन कॉलोनी में सोमवार की देर रात चोर एक घर से एक मोबाइल और नगदी ले गए।  जबकि पड़ोस के ही एक व्यक्ति को धक्का देकर भाग गए। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसका इलाज वाराणसी के निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संकट मोचन कॉलोनी में जितेंद्र पांडेय और अजय दुबे का मकान है। कॉलोनीवासियों के अनुसार बाइक सवार दो युवक जितेंद्र पांडेय के मकान में पहुंचे। जहां उन्होंने अजनवी युवकों को देखकर उन्हें आवाज लगाई। तब तक दोनों उनके साथ मारपीट कर उन्हें धक्का दे दिए। इससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। इस घटना के बाद करीब डेढ़ बजे अजय दुबे के घर में घुसे चोरों ने मोबाइल और तीन हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी अजय दुबे को सुबह तब हुई जब वे जगे। अजय दुबे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



पूर्व में औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में हुई चोरी. नहीं हुआ खुलासा

औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के पटनवा स्थित संकट मोचन कॉलोनी में बीते 6 जनवरी को कॉलोनी से 68 बोरी खाद्यान्न चोर मैजिक वाहन में लादकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन वाहन आगे निकल गया और आरोपी हाथ नहीं आए। इस घटना का भी आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसके बाद 31 जनवरी की रात स्वाति सिंह के मकान में चोरों ने धावा बोलकर करीब 8 लाख 80 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन इस मामले में भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं 3 फरवरी को इसी कॉलोनी के दो मकानों को निशाना बनाया गया। चनचला देवी के घर से चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल और महंगी साड़ियां चोरी हुईं, जबकि शिव शंकर सिंह के घर से करीब 60 हजार रुपये की ब्रांडेड घड़ियां चुरा ली गईं। लगातार बढ़ती वारदातों से कॉलोनीवासियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

बता दें कि मुगलसराय थाना क्षेत्रों में चोरों की वारदातें शवाब पर हैं हर दिन कहीं ना कहीं चोरी हो रही है, लगता है जैसे अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर यह शातिर चोर किसी शहंशाह की तरह निकल रहे हैं। चोरी के लिए औजार हाथ में लिए ताले तोड़े और निकल गए लाखों का माल लेकर फरार हो जाते हैं। वही मुगलसराय पुलिस की निष्क्रियता यह है कि क्षेत्र के गांव में हुई चोरियों का खुलासा करना तो दूर किसी घटना का सुराग तक नहीं लगा सक रही है। इससे चोरों का मन बढ़ा हुआ है। वहीं औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरियों से लोगों में भय बना हुआ है।

इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फैक्चर वाला मामला संज्ञान आया है. चोरी का जानकारी नहीं था. मौके पर जाकर जांच करता हूं।

क्या चोरों का यह मुगलसराय पुलिस को खुल्लम-खुल्ला चैलेंज है कि अपराध तो हम करेंगे रोक सको तो रोक लो। वहीं मुगलसराय पुलिस की निष्कर्ता यह है कि खुलासा करना तो दूर चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही है जिससे कई घरों के लोग डर गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!