19.6 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: रिंग रोड पर तीन ट्रकों से लाखों का डीजल-रिफाइन चोरीः मुगलसराय कोतवाल ने मामले को संदिग्ध बताया, जांच जारी

spot_img

Published:

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से बीती रात चोरों ने लगभग 950 लीटर डीजल और 47 टीन रिफाइन चुरा लिया। चोरी हुए माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। चालकों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।


जानकारी के अनुसार, ये तीनों ट्रकें नेपाल के बीरगंज से रिफाइन लादकर वाराणसी के रामनगर स्थित ‘वाराणसी उद्योग’ नामक फर्म में पहुंचाने जा रही थीं। ट्रकों के नंबर आरजे 14 जी जी 0735, आरजे 14 जी जी 9345 और आरजे 14 जी ई 1055 हैं। बीती रात ज्यादा होने के कारण तीनों ट्रकों के चालक कल्याण सिंह मीणा, बाबूलाल मीणा और शितलमल मीणा ने अपनी-अपनी ट्रकें मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत छेमिया गांव स्थित रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़ी कर दीं और केबिन में सो गए। अलसुबह करीब 4 बजे जब कल्याण सिंह की नींद खुली, तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि उनके ट्रक की तेल टंकी के ताले टूटे हुए थे और तिरपाल की रस्सी भी पीछे से कटी हुई थी। शंका होने पर उन्होंने ट्रक पर चढ़कर देखा तो उसमें लदा 47 टीन रिफाइन गायब था। अन्य ट्रकों की जांच करने पर पता चला कि सभी की तेल टंकियों के ताले टूटे हुए थे और उनसे डीजल चोरी कर लिया गया था। आरजे 14 जी जी 0735 से 155 लीटर, आरजे 14 जी जी 9345 से 165-175 लीटर और आरजे 14 जी ई 1055 से लगभग 160 लीटर डीजल चोरी हुआ था।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!