30.9 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी का हाई-टेक तरीका विफल, तस्कर गिरफ्तार

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चंदौली। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देशन में चन्दौली के एसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में पुलिस ने शराब तस्करी के एक नए तरीके का पर्दाफाश किया है। सैयदराजा थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है, जिसमें लोहे की सेटरिंग बनाकर नीचे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी और ऊपर ईंटें लदी हुई थीं। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रॉली में शराब छिपाने का नायाब तरीका

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एनएच 02 हाईवे पर जेठमलपुर स्थित सम्राट ढाबे के पास से एक ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध शराब की खेप बिहार की ओर जाने वाली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया। जब ट्रॉली की तलाशी ली गई, तो ऊपर लदी ईंटों के नीचे एक लोहे की सेटरिंग दिखाई दी। सेटरिंग हटाने पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं।

लाखों की शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रॉली से अलग-अलग ब्रांडों की कुल 536 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। मौके से परमहंस राम नामक एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, जो बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 500 रुपये नकद और शराब तस्करी में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर भी जब्त किया है।

पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता
इस बड़ी कार्रवाई को सैयदराजा थाने के प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह नासिरुद्दीन हुमायू,मनीराम दुबे बृजेश चौहान, राजू सिंह और उनकी टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!