PRAHAR DUSTAK/चन्दौली । जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप कटरिया निवासी 21 वर्षीय रवि राम की नेशनल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार की देर शाम मौत हो गई। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कटरिया गांव निवासी शालिक राम के चार पुत्रों में रवि दूसरे नंबर पर था। जो मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम किसी कार्यवश वह गांव के ही समीप नेशनल हाईवे पर कर रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शालिक राम भाई कवि, सवि, बाबा और बहनें रीता, गीता और सीता रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।






