21 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: नहर में स्नान करते समय सगी बहने डूबीं, मौत की आशंका, खोजने में जुटी पुलिस

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली । जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप नरायनपुर पंप कैनाल में नहाते समय सोमवार की दोपहर दो बहनें डूब गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उन्हें खोजने के प्रयास में जुटी है। हालांकि दोनों के मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
अलीनगर वार्ड नंबर तीन निवासी पन्ना बनवासी की पुत्री 14 वर्षीया अनीता और नौ वर्षीया संगीता महेवा के पास बड़ी नहर में नहाने के लिए सोमवार की दोपहर गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय संगीता का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन अनीता भी पानी में चली गई। इस दौरान वह भी डूबने लगी। नहर में अत्यधिक पानी होने के कारण कोई पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। नहर के किनारे खड़े लोग शोरगुल मचाने लगे। साथ ही इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस और दोनों लड़कियों के परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को खोजने में जुटी रही। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नहर में अत्यधिक पानी होने के कारण को खोजने में दिक्कत आ रही है। नहर बंद करने के लिए संबंधित विभाग को कह दिया गया है। पानी कम होने के बाद उनकी तलाश की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!