34.7 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News :नकली प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री पर सीओ के नेतृत्व में छापा,जांच में मिली कई नकली प्लास्टिक की पाइप,काउंटिंग के बाद किया गया सीज

spot_img

Published:

चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में शनिवार को एक फैक्ट्री में छापेमारी हुई। इसमें पुलिस ने फैक्ट्री में नामी गिरामी ब्रांड के नाम पर नकली प्लास्टिक पाइप बनाए जाने का खुलासा किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में डुप्लीकेट पाइप जब्त किए गए, जिनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश और बिहार में होने की सूचना थी।छापेमारी का नेतृत्व सीओ राजीव सिसोदिया ने किया।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस फैक्ट्री में लंबे समय से नकली पाइप बनाकर बाजार में बेचे जा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में नकली पाइप, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई। ये पाइप नामी कम्पनी के लोगो और पैकेजिंग के साथ तैयार किए जा रहे थे, ताकि ग्राहकों को धोखा दिया जा सके। कंपनी प्रतिनिधि डॉ. ऋषि कुलश्रेष्ठ ने अलीनगर थाने में इस मामले में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार सिंह और रामसिंह नामक व्यक्ति उक्त फैक्ट्री का संचालन करते हैं। इस कम्पनी से बने नकली पाइपों की बिक्री से उनकी कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि इस गोरखधंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!