PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासिनी दो छात्राएं शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे सैदपुर पुल से गंगा में छलांग लगा दीं। जहां एक की मौत हो गयी वही दूसरी गंम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुची सैदपुर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।
शुक्रवार की सुबह अंचल उर्फ चंचल यादव (18 वर्ष) पुत्री सुरेश यादव और सोनी यादव (19 वर्ष) पुत्री रमेश यादव घर से सुबह चहनिया स्थित एक महाविद्यालय में प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए गई थीं। जहां चहनियां से सीधे दोनों सैदपुर पुल पर पहुची और गंगा में छलांग लगा दी। जिसमें सोनी की मौत हो गयी। वहीं चंचल यादव गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना को देख मछली मार रहे मछुआरों ने तत्काल प्रयास कर दोनो को गंगा से निकाल लिया।

लेकिन तब तक सोनी की मौत हो गयी और अंचल उर्फ चंचल गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुची सैदपुर गाजीपुर पुलिस ने तत्काल गम्भीर रूप से घायल अंचल उर्फ चंचंल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गाजीपुर भेज दिया। वही सोनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गाजीपुर भेज दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन भी आवक रह गये। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका सोनी की मां रेनू, भाई रोहित, बहन नीलम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



















