21.7 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: भाजपा नेता से दरोगा को पंगा लेना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हो गए औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी

spot_img

Published:

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह को विभागीय कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिल रही थी। इसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

आपको बता दें कि औघौगिक नगर चौकी क्षेत्र के पटनवा ग्राम पंचायत निवासी अशोक यादव भाजपा में सेक्टर संयोजक के पद पर हैं। उन्होंने ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में तीन मार्च की देर रात वह एक निमंत्रण से लौट रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले चौकी प्रभारी पंकज सिंह व हमराही प्रभु यादव दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे हमें रोककर गाली-गलौज किया और चौकी पर ले जाकर पिटाई किए जाने के बाद 151 में चलान कर दिया था।वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष गंगा राम साहनी ने कहा कि चौकी प्रभारी द्बारा नशे में धुत होकर हमारे कार्यकर्ता की पिटाई की घटना दुखद है हम सभी पुलिस अधीक्षक से मिलकर चौकी प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग किया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच में एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिली।

विभागीय सूत्रों की माने तो इसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!