13.1 C
Varanasi
spot_img

*Chandauli News: एसजी पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति, प्रबंध निदेशक ने किया बच्चों को सम्मानित*

spot_img

Published:

चन्दौली। पीडीडीयू नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इसमें विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने झंडा फहराया। वही विद्यालय के मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं


इस दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का बहुत ही पवित्र राष्ट्रीय त्योहार है। इसी दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। जिसके अनुसार देश की कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका कार्य करती है। इससे पूर्व देश पर अंग्रेजों व  मुगलों का शासन रहा है। इसमें भारतीय गुलामी का जीवन व्यतीत करते थे। कहा कि आज हम पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। हर भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी तरह का कार्य करता है।

बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी व गणतंत्र का सदुपयोग तभी होगा जब बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका में अच्छी जगह पर कार्य करेंगे। इससे देश के महापुरुषों के सपनों का भारत साकार होगा। हमें अपने पूर्वजों के सपनों को हर हाल में साकार करना है। इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा ही है। बच्चे राष्ट्र के कर्णधार है। वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करके ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!