29.1 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: डीपीआरसी में मना उत्तर प्रदेश दिवस, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा शमा, जानिए क्या बोले प्रभारी मंत्री संजीव गोंड*

spot_img
spot_img

Published:

spot_img

चन्दौली। नियामताबाद स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वही विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया साथ ही विभागों के और से लगाए गए स्थान पर विभाग से संबंधित जानकारी भी दी गई। जिसका अवलोकन प्रभारी मंत्री ने किया।

डीपीआरसी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते प्रभारी मंत्री और मंचासीन जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम, कृष्ण, शिव और बुद्ध की धरती है। काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, प्रयागराज में कुम्भ का आयोजन आदि प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। कहा कि हर जनपद में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इससे लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य की सुविधा मिल रही है। समाज के जरूरतमंदों को आयुष्मान  कार्ड के जरिए पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि एक जनपद एक उत्पाद से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रदेश वासियों को अपने जिले में ही रोजगार मिल रहा है। पिछड़े वंचित समाज को आगे ले जाने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। 2047 में देश के विकसित होने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश विकसित हो जाएगा।

शिक्षा विभाग के स्टाल का अवलोकन करते प्रभारी मंत्री

चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि सीएम ने प्रदेश के विकसित करने का लक्ष्य तय कर लिया है। देश के विकसित होने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश विकसित हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में दिनों दिन प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो एक कीर्तिमान है। उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है।

सम्बोधित करते जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जिला उन्नति कर रहा है। कृषि प्रधान जिला होने के साथ ही उद्योग के क्षेत्र में जनपद आगे बढ़ रहा है। शासकीय योजनाओं को समाज के निचले तबके के जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन तत्तपर है। इस मौके पर सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ वाईके राय, बीडीओ शरदचंद्र शुक्ला, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, बीईओ मनोज यादव, एमओआईसी डॉ रविकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री को पत्रक सौंपते दिव्यांग

*दिव्यांगों ने दिया प्रभारी मंत्री को पत्रक*
डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम से जब प्रभारी मंत्री संजीव गोंड निकल रहे थे तो दिव्यांग अजय बहादुर सिंह ने  उन्हें और जिलाधिकारी को रोक लिया। इस दौरान अजय बहादुर सिंह ने कहा कि उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसपर प्रभारी मंत्री ने पत्रक लेकर उनकी समस्याओं के समाधान का आस्वासन दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!
× How can I help you?