21 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: सीधा मुकाबले में संजीव ने दी रामबृक्ष सिंह को पटखनी, बने दुबारा मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, रचा इतिहास

spot_img

Published:

चन्दौली। मुगलसराय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें आमने आमने के मुकाबले में अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामबृक्ष सिंह को 60 मतों से शिकस्त दी। इस दौरान पीडीडीयू नगर तहसील में काफी गहमागहमी रही। संजीव कुमार पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जो दूसरी बार चुनाव जीते हैं।
चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद के अनुसार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार और रामबृक्ष सिंह के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें संजीव कुमार को 202 और रामबृक्ष सिंह को 142 मत मिले। संजीव कुमार ने 60 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। वही महामंत्री के लिए शशिकुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार को 36 मतों से हराया। शशिकुमार को 189 और शिवकुमार को 153 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कनिष्क उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सह मंत्री संजय कुमार, सूचना मंत्री के लिए सूर्यकांत तिवारी और कोषाध्यक्ष के लिए रंजीत सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए रविशेखर पटेल, चंदन कुमार त्रिपाठी, सतीशचंद्र पाठक, स्वामीनाथ पाठक, बलवंत सिंह, कुश कुमार दूबे, सूरजभान सिंह, शिवम दूबे, अभिषेक कुमार गौतम चुने गए। चुनाव में कुल 462 मतों में 345 मत पड़े। इस मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, बिहारी यादव, सुधीर कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में स्वागत करते समर्थक

संजीव ने रचा इतिहास
संजीव कुमार इससे पूर्व 2021 में भी मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उक्त चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में इन्हें 128 मत मिले थे। जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी मुरलीधर राव को 65 और त्रिवेणी उपाध्याय को 59 मत प्राप्त हुए थे। ये पहले ऐसे अध्यक्ष हैं, जिन्होंने दूसरी बार चुनाव जीता है। 2021 में ये 63 मतों के अंतर से जीते थे, इस बार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं।

समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर
संजीव के दूसरी बार चुनाव जीतने की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नारेबाजी करते हुए समर्थकों ने उन्हें फूल माला से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत करने और बधाई देने वालों में ये रहे शामिल
संजीव के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश खरवार, पूर्व महामंत्री अरविंद यादव, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार यादव, पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री जयप्रकाश यादव आदि शामिल रहे। वही दूसरी ओर सोशलिस्ट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी संजय कुमार यादव, सुनील सिंह, प्रमोद कुमार, डॉ सत्यप्रकाश यादव, सुरेशचंद्र यादव आदि ने भी उन्हें बधाई दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!