21 C
Varanasi
spot_img

ARTO सर्वेश गौतम ने दिव्यांगों को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी, कड़ाकी ठंड को देखते हुए संस्थाओं द्वारा वितरण किए गए कंबल

spot_img

Published:

चंदौली जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय दिव्यांगों में कम्बल वितरण किया गया। इसमें कुल 25 जरूरतमंद दिव्यांग जनों में कम्बल वितरित किया गया। वहीं दिव्यांगों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी भी दी गई। इसका शुभारंभ एआरटीओ प्रशासन डॉ सर्वेश गौतम ने किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी जरूरतमंदों को उठानी पड़ती है। समाज के निचले तबके की मदद करना सरकार की प्राथमिकता में है। जिसके तहत कड़ाके की ठंड में कम्बल का वितरण स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से किया जा रहा है। कहा कि इसके लिए अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए। जिससे जरूरतमंदों को इस ठंड में राहत मिल सके। कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। जरूरतमंद की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान है। कहा कि इस कड़ाके की ठंड में किसी को असुविधा न हो इसके लिए समाज के सभी वर्गों को तत्पर रहना चाहिए।

इस मौके पर बासुदेव यादव, शेखर श्रीवास्तव, जितेंद्र सरोज, दीपाली, सुरेश कुमार, राजेंद्र, प्रतीक जोशी आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!