34.7 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,राहगीरों ने निजी अस्पताल में कराया था भर्ती

spot_img

Published:

चंदौली जिले के ताराजीवनपुर सरेसर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को राहगीरों ने निजी वाहन से इलाज के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक की मौत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा आंशिक रूप से चोटिल होने पर इलाज कर छोड़ दिया।


आपको बता दें कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी व्यवसायी अमित सोनी 23 वर्ष अपने मित्र भोनू के साथ शनिवार को वाराणसी बाजार करने मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन से दोनों को इलाज के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमित सोनी की मौत घोषित कर दिया। जबकि आंशिक रूप से घायल भोनू 22 वर्ष का इलाज कर छोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही पिता विनोद सोनी भाई आलोक बहन निक्की व निधी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। लेकिन बिना पुलिस के सूचना के ही शव को स्वजन ने लेकर चले गए। घर पहुंचते ही पिता विनोद सोनी, माता मीना देवी ,छोटा भाई आलोक रो रो कर बूरा हाल हो गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने अभिज्ञता जाहिर की है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!