13.1 C
Varanasi
spot_img

PRAHAR DUSTAK: VDA का चला बुलडोजर, पांच बीघा की प्लाटिंग को किया ध्वस्त, जानिए कहां हुई कार्रवाई

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को पीडीडीयू नगर क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें पांच बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को जमींदोज किया गया। वही कालोनाइजरों के कार्यालयों को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे क्षेत्र के कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वीडीए के जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश और अवर अभियंता अशोक कुमार यादव अधीनस्थों के साथ क्षेत्र के बखरा गांव के  सिवान में विकसित हो रही कालोनी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यालय पर ताला लगा था। साथ ही वहाँ कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। जिसे जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। वहीं विकसित हो रही कालोनियों में बने प्लॉटों की बाउंड्री वाल को भी जमींदोज किया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश ने बताया कि उक्त कालोनियां बिना नक्शा व लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही हैं। जबकि बीते छह नवम्बर को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत प्लाटरों को नोटिस जारी की गई थी। लेकिन प्लाटरों ने न तो स्वीकृति ली और न ही नक्शा पास कराया। जिनके खिलाफ कार्रवाई के तहत कालोनाइजर सतीश सिंह और कार्तिक सिंह के पांच बीघा भूखंड पर बने प्लॉटों के बाउंड्रीवाल को जमींदोज किया गया है। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले ले। कहा कि अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!