23.5 C
Varanasi
spot_img

PRAHAR DUSTAK: जनरल टिकट पर भी दर्ज होगा स्टेशन का नाम, दिल्ली हादसे के बाद रेलवे बोर्ड कर सकता है बदलाव, जानिए क्या होगा फायदा

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTSK । रेलवे बोर्ड जल्द ही जनरल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर सकता है। जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम दर्ज होगा। 3 घंटे में सफर शुरू न करने पर टिकट अमान्य हो जाएगा। बदले नियम के हिसाब से यात्री जिस ट्रेन के लिए जनरल टिकट खरीदेगा, उसी में उसे सफर करना होगा। अभी तक जनरल टिकट पर यात्री किसी भी ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर सकते हैं।

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और जनरल टिकट लेकर यात्रा करना आपकी आदत में शुमार है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रेलवे जल्द ही जनरल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जिससे आपकी यात्रा पर सीधा असर पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार रेलवे अब जनरल टिकट बुकिंग के नियमों में संशोधन कर सकता है।

नई व्यवस्था के तहत ट्रेन का नाम जनरल टिकट पर दर्ज किया जाएगा, जिससे यात्री किसी अन्य ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे। इस नियम से ट्रेन बदलने का ऑप्शन खत्म हो जाएगा। एक ट्रेन का टिकट दूसरी ट्रेन में मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही जल्द लागू होने वाले नए नियमों में जनरल टिकट की वैधता सिर्फ 3 घंटे हो सकती है। अगर यात्री इस समय सीमा में सफर शुरू नहीं करता है, तो टिकट अमान्य हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ और भगदड़ की घटनाओं के बाद रेलवे ने नियमों को सख्त करने का फैसला लिया है।

जनरल टिकट खरीदने के मौजूदा नियम
फिलहाल भारतीय रेलवे की अनारक्षित टिकट प्रणाली के तहत यात्री स्टेशन के टिकट काउंटर या यूटीएस मोबाइल ऐप के जरिए जनरल टिकट खरीद सकते हैं। यह टिकट आमतौर पर यात्रा की तारीख और रूट के हिसाब से वैध होता है। यात्री टिकट पर किसी भी समान रूट की ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। बशर्ते, टिकट की समय-सीमा समाप्त न हो। वर्तमान में जनरल टिकट की वैधता आमतौर पर 3 से 24 घंटे तक होती है, जो यात्रा की दूरी और रेलवे जोन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी
नए नियम लागू होने के बाद यात्री को जनरल टिकट खरीदने से पहले ट्रेन का सही चुनाव करना होगा। यात्री अपने यात्रा प्लान में अचानक बदलाव करके यदि दूसरी ट्रेन में सवार होना चाहते हैं, तो उन्हें दूसरी टिकट लेनी होगी। जल्द लागू होने वाले नियम से जनरल कोचों में अनावश्यक भीड़ को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!