33.1 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो युवतियों सहित चार गम्भीर, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अजीत यादव पुत्र बुल्लू यादव निवासी जगदीशपुर थाना बबुरी अपनी बाइक से अपनी दो बहन पूनम यादव और पूजा यादव के साथ चकिया बाजार गये थे। बाजार से वापस लौटते समय इमलिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने नहर पुलिया के पास सामने से आ रही एक बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजीत की बहन पूनम और पूजा के अलावा दूसरी बाइक पर बैठा शनि पाठक निवासी कमती कला थाना बबुरी और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उन्हे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!