21 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: शादी में नहीं मिली पनीर तो बस से कुचलने की किया कोशिश, मची अफरा तफरी, ‘हत्या के प्रयास’ का मुकदमा हुआ दर्ज

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की देर रात एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के एक नशे में धुत मनबढ़ युवक ने टूरिस्ट बस मंडप में घुसा दिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, और शादी समारोह को बीच में ही रोकना पड़ा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन सुबह स्थिति को नियंत्रित कर शादी संपन्न कराई जा रही है। वही घराती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।


हमीदपुर गांव निवासी राजनाथ यादव की पुत्री की शादी में वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बारात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10 बजे गांव का ही धर्मेंद्र यादव उर्फ बम्मू खाना खाने के लिए स्टाल पर गया। जहां उसने खाना परोस रहे लोगों से पनीर की मांग की। जब उसे पनीर नहीं मिली तो वह दाल परोस रहे व्यक्ति से करछुल लेकर दाल को बर्तन से निकाल कर फेंकने लगा। जब लोगों ने उसे रोका तो वह पूरे बर्तन को ही उठाकर दाल गिरा दिया। इससे आक्रोशित घराती पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। ततपश्चात धर्मेंद्र वहां से भाग गया। करीब बीस मिनट के बाद वह एक टूरिस्ट बस लेकर राजनाथ के दरवाजे पर पहुंचा। जहां पहले वह खाने के लिए लगे पंडाल में बस घुसा दिया। जहां कई लाइटें और अन्य सजावटी समान टूट गए। उसके बाद उसने बस को बहुत ही तेज गति से पीछे की ओर लेकर आया। बस राजनाथ के मकान के पिछले हिस्से में बने करकटनुमा घर से टकरा गई। इससे दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही करकट, एंगल आदि गिर गए। इससे लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते पड़ते इधर उधर भागने लगे। वही करकट की चपेट में दूल्हे के पिता विनोद यादव कन्या पक्ष के जोगी यादव, बल्लू यादव, दूधनाथ यादव, बाबूलाल पटेल और रवि यादव घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर सभी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मय वाहन मौके से फरार हो गया। वही बाराती पक्ष शादी करने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर रविवार की सुबह शादी संपन्न हुई। इस बाबत सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।


दीवार बनी ढाल, नहीं तो दूल्हा सहित कइयों की जाती जान
चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान ठीक द्वार पूजा के समय घटी घटना में मकान की दीवार ढाल बन गई नहीं तो दूल्हा समेत कई बाराती और घराती पक्ष के लोगों की जान चली जाती यह संयोग ही था कि जब मनबढ़ धर्मेंद्र बस को पीछे की तरफ ले जा रहा था तो बस मकान की दीवार से टकरा गई। उसके बाद वह वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वही मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। घराती पक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौके पर पहुंचे। रात भर चली पंचायत में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कई घंटों की मान-मनौव्वल के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस की मध्यस्थता और ग्रामीणों के सहयोग से रविवार सुबह शादी संपन्न हो सकी।
आरोपी धर्मेंद्र यादव उर्फ बंबू खाने के पंडाल में पहुंचा हुआ था। जहां उसने पनीर न  मिलने पर दाल गिरा दिया। इससे घराती पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।  तत्पश्चात वह अपने घर गया और मिनी टूरिस्ट बस लेकर पंडाल में घुस गया। इससे वहां लाइट व अन्य सजावटी सामान क्षतिग्रस्त हो गए। तत्पश्चात वह बस को पीछे लेकर द्वार पूजा स्थल पर तेज गति से ले जा रहा था कि इसी बीच बस मकान की दीवाल से टकरा गई। इसमें दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई और दीवाल के सहारे लगा करकट टूट कर गिर गया। जिससे उसकी जद में कई लोग आ गए और घायल हो गए। इसके अलावा वहां मची अपरा तफरी में एक दूसरे के ऊपर भी लोग गिर गए और घायल हो गए। घराती पक्ष के अनुसार धर्मेंद्र जानबूझकर द्वार पूजा स्थल की ओर वाहन लेकर आना चाहता था। लेकिन वाहन दीवाल से टकरा गया। यदि बस द्वारपूजा स्थल पर जाती तो दूल्हा समेत कई बराती और घराती उसकी चपेट में आ जाते। जिससे कई लोगों की जान जा सकती थी। साथ ही अधिक संख्या में लोग घायल भी हो जाते। घटना के बाद घराती और बाराती पक्ष में तीखी बहस होने लगी। बाराती बगैर शादी वापस जाने लगे। इसी बीच घटना की जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा बूझाकर रविवार की सुबह शादी संपन्न कराया।

ये रहे मौजूद
पंचायत के दौरान नियामताबाद सेक्टर तीन के जिला पंचायत सदस्य अजित यादव बब्बू, हमीदपुर प्रधान दिवाकर यादव, महदेउर ग्राम प्रधान डॉ चंद्रमा यादव, परोरवा ग्राम प्रधान रामेश्वर यादव, समाजसेवी घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!