19.7 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: द चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनें विवेक पांडेय, सुजीत कुमार सौरभ को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी.अध्यक्ष बोले- ईमानदारी से  करना होगा मेहनत

spot_img

Published:

चंदौली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बुधवार को द चन्दौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के दो वर्षिय चुनाव की प्रकिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी गनपत राय और पर्यवेक्षक राकेश चंद्र यादव की देखरेख में प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इसमें संगठन के सदस्यों ने विवेक पांडेर्य उर्फ रन्टू गुरू को जिलाध्यक्ष तथा सुजीत कुमार सौरभ को महामंत्री चुना। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई। निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री का संगठन के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही संगठन के प्रति निष्ठा से समर्पित होने का संकल्प लिया।

आपको बता दें कि द चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का हर दो साल में चुनाव कराया जाता हैं। जिसमें जनपद के कोने-कोने के पत्रकार शामिल होते हैं। बुधवार को संगठन का चुनाव को लेकर पत्रकारों के बीच काफी सरगर्मी देखने को मिली। लोग कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में एकत्र हुए। जहां चुनाव अधिकारी गनपत राय और पर्यवेक्षक राकेश चंद्र यादव के द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान पत्रकारों ने सर्वसम्मति से जुझारू पत्रकार विवेक पांडेय उर्फ रन्टू गुरू को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना। इसके अलावा सुजीत कुमार सौरभ को महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार और धर्मेंद्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, राकेश चंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, फैजान अहमद को जिला मीडिया प्रभारी, चंदन सिंह को जिला सचिव, ओपी श्रीवास्तव, रवि मिश्रा तथा धर्मेंद्र कुमार सिंह को जिला संगठन मंत्री के दायित्व का प्रभार दिया गया।

इसके अलावा न्याय समिति के लिए गनपत राय, रविकान्त सिंह, राम कुमार जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, मुकेश मौर्य को नामित किया गया। इसके अलावा चंद्रभानु कुशवाहा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!