21 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: VDA ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप व दो मंजिला मकान किया सील, मचा हड़कंप, जानिए कहाँ हुई कार्रवाई

spot_img

Published:

चन्दौली। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगाव के सिवान में आठ बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को जमींदोज किया गया। वही कालोनाइजरों के कार्यालयों को जेसीबी से ढहा दिया गया। जबकि रसूलागंज में वीडीए टीम ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इससे पीडीडीयू नगर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

भीटी में निर्माणाधीन मकान को सील करती वीडीए की टीम


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वीडीए के जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश और  अवर अभियंता अशोक कुमार यादव टीम के साथ मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के  खजूरगांव के सिवान में डिंपू सिंह की विकसित हो रही अवैध कालोनी में पहुंचे। जहां बने प्लॉटों की बाउंड्री वाल को भी जमींदोज किया गया। उक्त के बाबत बीते चार अक्टूबर को नोटिस दी गई थी। जिसकी सुनवाई 14 अक्तूबर को हुई थी। लेकिन सुनवाई पर प्लाटर मौजूद नहीं हुआ था।

खजूरगाव में प्लाटिंग को जमींदोज कराते वीडीएकर्मी

उसके बाद टीम मिल्कीपुर से सटे मिर्जापुर जिले के रसूलागंज पहुंचे जहां अनुपम सिंह और शैलेंद्र सिंह के एनएच 44 पर बन रहे पेट्रोल पंप को सील कर दिया। जबकि भीटी में बाबूलाल के निर्माणाधीन दो मंजिला मकान को भी सील किया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों और अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा। जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश ने बताया कि उक्त कालोनियां बिना नक्शा और लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही हैं। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले ले। अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!