19.7 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: तालाब में डूबने से दो बालकों की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। बबुरी थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के पास सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नहाने के दौरान पोखरे में डूबने से नकटी गांव के दो मासूम बालकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, नकटी गांव निवासी अख्तर का 12 वर्षीय पुत्र ईशान अपने पड़ोसी हरिनारायण विश्वकर्मा के 13 वर्षीय पुत्र करण के साथ एकौनी गांव स्थित मछली पालन के लिए बनाए गए पोखरे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बालक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। ईशान अभी तीसरी क्लास का छात्र था जो यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वही करन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकटी में पढ़ता था। करन  अपने चार बहनो में इकलौता भाई था। बहनों ने जैसे ही करन को देखा वे बेहोश हो गइ। जो कि घंटों बीत जाने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पोखरे के किनारे बच्चों की साइकिल, कपड़े और बैट देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल ग्रामीणों और परिजनों ने पोखरे में उतरकर बच्चों को तलाशा। काफी प्रयास के बाद दोनों बालकों के शव गहरे पानी से निकाले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!