15.3 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: सपा नेता दहेज के लिए भयोह के साथ करता था छेड़छाड़, पति, सास और ससुर करते थे प्रताड़ित, एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के मनीपट्टी गांव की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रीता कुमारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 5 जून 2025 को जनकपुर, पोस्ट मोहम्मदपुर, थाना जमनिया, जनपद गाजीपुर निवासी अजय कुमार यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।


पीड़िता के अनुसार, विवाह में उसके पिता ने सोने-चांदी के आभूषण, गृहस्थी का सामान, सोने की चेन, अंगूठी तथा पांच लाख रुपये नकद दिए थे। कुछ समय तक ससुराल में स्थिति सामान्य रही, लेकिन बाद में ससुर शिवकुमार, सास दूलारी, जेठ आकाश यादव और पति अजय कुमार द्वारा अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि असमर्थता जताने पर पति और जेठ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका जेठ गलत नियत से उसे अकेले में बुलाकर छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर धमकी देता था। उसने खुद को एक समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए ऊपर तक पहुंच होने का दावा किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने पूरी घटना अपने मायके वालों को बताई।
बताया कि समझाने के लिए पिता जब ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद 9 जुलाई 2025 को पीड़िता को मायके लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने  एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल चल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!