16.8 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: NH-19 पार करते समय कार की चपेट में आई प्रभावती, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के समीप बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीया प्रभावती देवी की मौत हो गई। वह नेशनल हाईवे पार कर परचून की दुकान से सामान खरीदने जा रही थीं, तभी चंदौली की ओर से आ रही एक वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

जंसो की मड़ई निवासी रामनरेश की पत्नी प्रभावती देवी सड़क पार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और प्रभावती देवी उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

परिजन उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभावती देवी की मृत्यु इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई है। उनका पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। वाहन को सीज कर लिया गया है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!