21 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: दिल्ली दरबार पहुंचा मुगलसराय सिक्स लेन का मामला, केंद्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी  ने लिया संज्ञान, देखिए क्या जवाब देता है स्थानीय प्रशासन

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी जिले के मुगलसराय में बनने वाले सिक्स/फोर लेन निर्माण के विवाद को संज्ञान में ले लिया है।
उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह के पत्राचार पर आश्वसन दिया है कि सडक का निर्माण जनहित में है। संबंधित विभाग इसे गंभीरता से ले। लोगों के पास दो-चार पहिया वाहनों की कमी नहीं है। सुगम यातायात के लिए सड़कों का चौड़ा होना अति आवश्यक है। इसलिए विभाग सहक निर्माण की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने जनहित के मुद्दे को धार दे दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जो सरकार की माहत्वाकांक्षी योजनाओं में है। इस नगर को और विकसित करना है। जो कोई भी विभाग अगर लापरवाही कर रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सांसद ने अपना दायित्व निभाते हुए इस पूरे मामले को ऊपर तक पहुंचा दिया है। सांसद के पत्र का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिक्स लेन निर्माण की पत्रावलियों को तलब किया है। उन्होंने विस्तार से जानकारी मांगी है।

सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा बना चर्चा का विषय, प्रशासन ने साधा मौन

लोक निर्माण विभाग में सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। किसने यह गड़बड़ी की, वह सामने नहीं आ रहा। इस कारण अतिक्रमणकारियों को बचाने का आरोप भी विभाग के साथ ही प्रशासन व सत्ताधारी नेताओं पर खूब लग रहा है। बहरहाल, प्रशासन की लापरवाही के कारण चंधासी में भी सिक्स लेन निर्माण की रफ्तार भी रुक गई है। समन्वय का अभाव व विभाग की उदासीनता के कारण लोगों में गहरी नाराजगी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 1.4 किमी ती चंदासी में 950 मीटर सड़क पर कब्जेदार हैं। इस पूरे परिक्षेत्र में कुल 500 भवन आ रहे हैं। नगर के 200 व दुलहीपुर के 300 भवन है। सभी को नोटिस भी पकड़ा दिया गया है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि किसी के यहां अभी तक बुलडोजर नहीं गजरा। ऐसी स्थिति में संबंधित विभागों के ऊपर अंगुलियां उठानी तय है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!