16.8 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चन्दौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में बुधवार को 25 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरहुली गांव निवासी शेहरा की पुत्री सादिया ने करीब छह वर्ष पूर्व गांव के ही मोहम्मद बदरू से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं—पांच वर्षीया बेटी चाहत और तीन वर्षीय बेटा समीर। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान सादिया ने यह कदम उठाया।

बुधवार सुबह सादिया की सास जेहरुन्निशा बच्चों को नहला रही थीं। इसी दौरान सादिया अपने कमरे में चली गई और वहां कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन-फानन में परिजनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच सादिया की मां शेहरा, जो पीडीडीयू नगर के एक निजी अस्पताल में नर्स हैं, को भी घटना की जानकारी दी गई। वह घर पहुंचीं, लेकिन रास्ते में ही सादिया ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!