32.2 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: होटल, रेस्टोरेंट व कैफे में चला सघन चेकिंग अभियान, सीओ अरूण सिंह ने दिए सख्त निर्देश-बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए*

spot_img

Published:

चन्दौली जनपद में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम पीडीडीयू नगर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

बता दें कि मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटल, रेस्टोरेंट, कैफे एवं ठहरने की अन्य जगहों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने होटल रजिस्टर, आगंतुकों की पहचान से जुड़े दस्तावेजों एवं कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की।क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। उन्होंने कहा कि ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा नाम, स्थायी पता एवं मोबाइल नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल या गेस्ट हाउस में ठहरता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना पुलिस को दी जाए, जिससे किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने होटल संचालकों को अपने कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने तथा अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। वहीं आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने मकान किराये पर देते समय पूरी सावधानी बरतें और किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, किशोर रस्तोगी बीते 2 फरवरी से होटल में रुके हुए थे। 5 फरवरी की सुबह होटल स्टाफ को किशोर रस्तोगी के कमरे में कोई हलचल महसूस नहीं हुई। स्टाफ द्वारा दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो किशोर रस्तोगी बिस्तर पर नग्न अवस्था में मृत पाए गए। इसके बाद मुगलसराय सर्किल की पुलिस सभी होटलों की जांच में लग गई है।

इस दौरान मुगलसराय कोतवाल  संतोष कुमार सिंह, कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी विजय राज पुलिस बल मौजूद रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!