चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब 27 वर्षीय नीरज गुप्ता अपने ऑटो से घर जा रहा था। इसीबीच एक अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी नीरज गुप्ता पेशे से ऑटो चालक था। जो इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सरिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। नीरज अपने पीछे 16 माह के मासूम पुत्र वैष्णव को छोड़ गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।






