चंदौली जिले के एडिशनल एसपी विनय सिंह को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से सिल्वर मेडल से नवाजा गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि यह सम्मान विभाग के लिए गर्व की बात है।

आपको बता दें कि 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह को उनके पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के प्रशंसा चिन्ह “सिल्वर मेडल” के रूप में दिया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। एडिशनल एसपी विनय सिंह ने लंबे समय से अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। यह सम्मान उनके लिए एक प्रेरणा है और पुलिस विभाग में कार्यरत अन्य कर्मियों के लिए भी यह एक प्रेरणास्त्रोत है। इस अवसर पर चन्दौली पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता की सराहना की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि विनय कुमार सिंह का यह सम्मान विभाग के लिए गर्व की बात है और उनके द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है।



















