18.8 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: मुगलसराय होटल में सभी मेहमानों का आधार कार्ड अनिवार्य. सीओ अरुण सिंह बोले – बिना रजिस्ट्रेशन वाले होटल तत्काल करे बंद

spot_img

Published:

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में होटल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने होटल संचालन से संबंधित नियमों की जानकारी दी और सख्त निर्देश जारी किए।

पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह बोले – बिना वेध ID का ना दे कमरा



इस दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि होटल में कमरा देने से पहले ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड लेना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि साथ रुकने वाले सभी मेहमानों का पहचान पत्र रिकॉर्ड में दर्ज हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन होटल संचालकों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे तत्काल अपने होटल बंद कर दें। बिना रजिस्ट्रेशन के होटल चलाना अवैध माना जाएगा। ऐसे होटलों को चिह्नित कर नोटिस भेजी जाएगी और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने नियमों का पालन कर कानून-व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग की अपील की।

यह बैठक हाल ही में एक होटल में हुई घटना के बाद बुलाई गई थी। जानकारी के अनुसार, किशोर रस्तोगी नामक व्यक्ति 2 फरवरी से एक होटल में ठहरे हुए थे। 5 फरवरी की सुबह होटल स्टाफ को उनके कमरे में कोई हलचल महसूस नहीं हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोलने पर किशोर रस्तोगी बिस्तर पर मृत पाए गए। इस घटना के बाद मुगलसराय सर्किल की पुलिस सभी होटलों की जांच में जुट गई है।

बैठक में मुगलसराय के कोतवाल संतोष सिंह, कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी विजय राज और विभिन्न होटल के संचालक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!