30.9 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: उधार न चुकाने पर नाबालिक बच्ची का अपहरण. मुगलसराय कोतवाल ने चार वर्षीय बच्ची को सकुशल बचाया, आरोपी को जेल भेजा

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चंदौली। जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में उधार के पैसे के विवाद में चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मुगलसराय निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अनुप जायसवाल से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। अनुप जायसवाल जायसवाल स्कूल के पास हनुमानपुर विकास नगर कॉलोनी, तरना ओवर ब्रिज के पास, थाना शिवपुर, वाराणसी का निवासी है। पीड़ित ने बताया कि 30 हजार रुपये वापस कर दिए गए थे, लेकिन 10 हजार रुपये बकाया थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अनुप जायसवाल बकाया धनराशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे पीड़ित की चार वर्षीय बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया।

अपहरण के बाद आरोपी ने फोन पर कहा कि जब तक बकाया रकम नहीं दी जाएगी, तब तक बच्ची को वापस नहीं किया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

पीड़ित पिता ने पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!