34.9 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: मुगलसराय में दो वर्ष पूर्व हुए सेप्टिक टैंक मामले में 21 माह बाद मुकदमा दर्ज, हादसे में हुई थी चार की मौत, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

spot_img

Published:

PRAHAR DUSTAK/चंदौली। जिले की नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से वर्ष 2024 में हुए सेप्टिक टैंक हादसे के मामले में अब बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार न्यू महाल मोहल्ला निवासी भरत जायसवाल द्वारा 8/9 मई 2024 की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच अपने घर के सेप्टिक टैंक की सफाई निजी मजदूरों से कराई जा रही थी। आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। सफाई के दौरान टैंक के भीतर बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोग बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

इस दर्दनाक हादसे में आरोपी और मकान मालिक भरत जायसवाल का पुत्र अंकुर जायसवाल, मजदूर कुंदन पुत्र दया, विनोद पुत्र अशोक तथा सुमित कुमार उर्फ लोहा पुत्र अठामी कुमार की जान चली गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था। लोगों ने सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन की मांग भी उठाई थी।

हादसे के 21 माह बाद अब नगर पालिका परिषद के सफाई लिपिक निलेश कुमार सिंह द्वारा थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र के आधार पर भरत जायसवाल के खिलाफ नियम विरुद्ध कार्य कराने और बिना अनुमति खतरनाक सफाई कार्य करवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सेप्टिक टैंक की सफाई केवल अधिकृत एजेंसी से ही कराएं और सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!