21 C
Varanasi
spot_img

Chandauli News: विवाहिता ने लगाई ओढ़नी के सहारे फांसी,अवाक रह गए परिजन, जांच में जुटी बबुरी पुलिस

spot_img

Published:

चन्दौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बबुरी बाजार में शुक्रवार की शाम 30 वर्षीया विवाहिता ने अपनी ओढ़नी के सहारे छत के पंखे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही घटना के कारण का पता लगाने में जुट गई।


जानकारी के अनुसार बबुरी निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा की दूसरी शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के बगही गांव की सोनी विश्वकर्मा से हुई थी। जितेंद्र विश्वकर्मा बढ़ई का कार्य करता है। काम के सिलसिले में बीते एक सप्ताह से वह वाराणसी में था। शुक्रवार को सोनी विश्वकर्मा अपने कमरे में अपनी ओढनी के सहारे पंखे से झूल गई। इसकी जानकारी मृतका की सास लीलावती देवी को तब हुई जब वह बाजार से सब्जी खरीद कर घर वापस पहुंची। कई बार उसने बहू को आवाज़ लगाई, लेकिन कोई आवाज न आने पर उसने कमरे का दरवाजा खोलकर जब देखा, तो सोनी कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाई थी। उसे देखते ही लीलावती देवी अवाक रह गई। वह दहाड़े मार कर रोने लगी। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मृतका के पति जितेंद्र को दी गई। साथ ही इसकी सूचना बबुरी पुलिस को भी परिजनों ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

इस संबंध में बबुरी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!