18.2 C
Varanasi
spot_img

चन्दौली में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,SP द्वारा ध्वज को दी गई सलामी, खाकी के त्याग और बलिदान को किया याद

spot_img

Published:

चंदौली जिले के शिविर पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर एसपी आदित्य लाग्घें द्वारा ध्वज को सलामी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्हीं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया और संदेश के अनुकरण के लिए प्रेरित कर समस्त पुलिस कर्मियों को बधाई दी।

पुलीस झंडा दिवस के अवसर संबोधित करते एसपी आदित्य लाग्घे

उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य

बता दें कि पुलिस लाइन में झंडा दिवस के अवसर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्घे ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है, जो प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इससे हमारे पुलिस कर्मियों के त्याग और बलिदान को भी याद किया जाता है।

एसपी ने पढ़कर सुनाया संदेश

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्घें द्वारा पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वज फहराते एसपी

एडिशनल एसपी भी रहे उपस्थित

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह, सदर सीओ राजेश राय, प्रतिसार निरीक्षक, एवं पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा थानों, पुलिस चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

सम्बंधित ख़बरें

spot_img

ताजातरीन ख़बरें

spot_img
spot_img
error: Content is protected !!